रामपुर में खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान स्थलों का किया निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति देखी और निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Nation Station News | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]