मिशन शक्ति टीम की तत्परता से छह वर्षीय गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बाजार में भटकती मिली बच्ची, पुलिस ने पिता को सौंपा; परिजनों ने महिला पुलिस टीम का जताया आभार

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। थाना टांडा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की तत्परता और सक्रियता से करीब छह वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला हाजीपुर निवासी ईनाम अली पुत्र अब्दुल सलाम अपनी करीब छह वर्षीय बेटी को लेकर दुकान पर गए थे। इसी दौरान बालिका अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना टांडा की मिशन शक्ति टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर बालिका की तलाश शुरू कर दी। बच्ची की फोटो और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा टांडा के बाजार में तलाश अभियान चलाया। इस दौरान बालिका बाजार में घूमती हुई मिल गई।

पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर उसके पिता ईनाम अली के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने थाना टांडा की महिला पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।

पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े अनहोनी को टाला जा सकता है।

[wps_visitor_counter]