थाना टांडा में 33 वाहनों की नीलामी, 4.54 लाख रुपये में हुई नीलामी
- लावारिस, एमवी एक्ट और माल मुकदमाती से संबंधित वाहनों का हुआ निस्तारण
- डीसीएम, कार, बाइक और ई-रिक्शा समेत 33 वाहन नीलाम
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। जनपद में लावारिस एवं विभिन्न मामलों में थानों पर निरुद्ध वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टांडा पुलिस ने 33 वाहनों की नीलामी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा चलाए जा रहे वाहन एवं माल निस्तारण अभियान के अनुपालन में की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद थाना टांडा पुलिस द्वारा नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई। नीलामी में विभिन्न स्थानों से बोलीदाता शामिल हुए और वाहनों की अलग-अलग बोली लगाई गई।
नीलामी में 1 डीसीएम, 8 कार, 21 मोटरसाइकिल और 3 ई-रिक्शा, कुल 33 वाहन शामिल थे। सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता के पक्ष में इन वाहनों की नीलामी 4 लाख 54 हजार 100 रुपये में छोड़ी गई।
पूरी नीलामी प्रक्रिया नीलामी कमेटी की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से थाने में लंबे समय से निरुद्ध वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी हुई।
नीलामी का विवरण
कुल वाहन: 33
डीसीएम: 1
कार: 8
मोटरसाइकिल: 21
ई-रिक्शा: 3
कुल प्राप्त धनराशि: ₹4,54,100


