स्वच्छता के संदेश के साथ दौड़े छात्र-छात्राएं, खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नमामि गंगे अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, रामपुर की ओर से 7 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली, जल संरक्षण और नदी संरक्षण का संदेश दिया गया।

खेल के साथ स्वच्छता का संदेश

जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति लव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नमामि गंगे की टी-शर्ट पहनकर स्वच्छता संबंधी नारे लगाए। दौड़ और रस्सा-कशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन माहौर प्रथम, जगवीर द्वितीय और संजय तृतीय रहे। 200 मीटर में जगवीर, संजय और कुनाल, जबकि 400 मीटर में अनुभव, तरणजीत और फैजान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विशेष, अहमद रज़ा और अनिकेत, 200 मीटर में शिवा सैनी, प्रिंस और राजा, जबकि 400 मीटर में निशांत, कार्तिक और आमिर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कशी प्रतियोगिता में रोबिन, समद, सनी, प्रिंस सहित अन्य विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

‘स्वच्छता ही सच्ची सेवा’, नदियों को साफ रखने का संकल्प

जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सच्ची सेवा है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नदियों को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा, आर्ट ऑफ लिविंग के शुभम मिश्रा तथा शिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा, चमन सिंह, जुनैद हुसैन जैदी, संदीप कुमार वर्मा और जोगेन्द्र सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]