- अभिलेखों, साफ-सफाई और पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- त्योहारों के मद्देनजर स्वार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर ने थाना स्वार क्षेत्र की चौकी मसवासी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रभावी गश्त करने तथा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने किया पैदल गश्त
अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने थाना स्वार क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार भी मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया।


