- शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
- जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
रामपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने थाना मिलक पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने थाने पर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Nation Station News
खबर वही, जो आप तक पहुंचे।



