रामपुर में एसपी अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार की परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • भोजनालय, कैंटीन और परिवहन शाखा की व्यवस्थाएं परखीं, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट यानी वर्दी, अनुशासन और व्यक्तिगत साज-सज्जा की जांच की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष और परिवहन शाखा का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | रामपुर

खबरों के लिए विजिट करें: nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]