रामपुर में सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन, 680 ग्राम पंचायतों में निकली सेवा कलश यात्रा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • गांधी समाधि पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने लिया सेवा, स्वच्छता व ग्राम विकास का संकल्प
  • गांवों को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए ग्रामीणों ने जताई सक्रिय भागीदारी

रामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ऐतिहासिक गांधी समाधि पर सेवा संकल्प यात्रा एवं सेवा कलश ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संकल्प लिया।

680 ग्राम पंचायतों में निकली सेवा कलश यात्रा

अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी 680 ग्राम पंचायतों में भी सेवा कलश यात्राएं निकाली गईं। यात्रा में ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं विकसित बनाने के साथ ही पात्र लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

जनभागीदारी से हासिल होगा ग्राम विकास का लक्ष्य

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना और ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित गांवों के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]