रामपुर में तीन एसडीएम के तबादले, प्रशासनिक अमले में फेरबदल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • रतनिका श्रीवास्तव बनीं एसडीएम सदर, हर्षवर्धन को न्यायिक शाहबाद की जिम्मेदारी
  • जीत सिंह बने एसडीएम न्यायिक सदर, डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने किए कार्यक्षेत्र में बदलाव 

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए तीन उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादले के आदेश के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

आदेश के अनुसार रतनिका श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर के पद से हटाकर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। वहीं, अब तक एसडीएम सदर की जिम्मेदारी संभाल रहे हर्षवर्धन को स्थानांतरित करते हुए उप जिलाधिकारी न्यायिक शाहबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा जीत सिंह, जो अब तक उप जिलाधिकारी न्यायिक शाहबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें वहां से हटाकर उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालना होगा। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर सदर और शाहबाद तहसील की राजस्व एवं न्यायिक व्यवस्थाओं पर भी पड़ेगा।

[wps_visitor_counter]