- समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की दिलाई
शाहबाज खां जिला संवाददाता
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं तथा सुझावों को गंभीरता से सुना।
पुलिसकर्मियों ने सम्मेलन के दौरान अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। एसपी ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने को कहा।
हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ
सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक अनील कुमार सिंह ने पुलिस कार्मिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प लिया।


