- प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, हाजी सददीक बने प्रदेश महासचिव
शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रोहिलखंड की ओर से दुर्गा नगला जीरो प्वाइंट स्थित हाजी सददीक धर्म कांटे पर अल्पसंख्यक सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया।
रोहिलखंड के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगठन दिलप्रीत सिंह कोहली, राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शहजाद अली सहित रोहिलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहसान ने भी जनसभा को संबोधित किया। रामपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिज फैयाज हसन गुड्डू ने संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की घोषणा की। हाजी सददीक को प्रदेश सचिव पद से पदोन्नत करते हुए प्रदेश महासचिव बनाया गया। वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
कार्यक्रम में बिजनौर जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन, बरेली जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष सहवान खान, अमरोहा जिला अध्यक्ष मयाज सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष सलमान मलिक, प्रदेश सचिव अथर अली खान, अनवार मलिक, शमीम अहमद, सुमन सिंह परिहार, शशि वाला एडवोकेट, जुबेर अहमद, लाइक प्रधान, जफर प्रधान, इदरीश अंसारी, हाफिज मोहम्मद याकूब, मोहम्मद नावेद, मोहम्मद अयान, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद यासीन, कुलदीप कौर, सरदार दर्शन सिंह और नसीमा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


