- पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित, एसपी ने फूलमाला पहनाकर व उपहार भेंट कर किया सम्मान
- छह जनपदों में दी सेवाएं, सेवाकाल में मिले 49 नगद पुरस्कार और 31 उत्तम प्रविष्टियां
रामपुर। शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में करीब चार दशक तक अपनी सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस कमलेश कुमार यादव अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस कार्यालय रामपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं सप्रेम उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ग्राम कन्डौहुना, जनपद हरदोई निवासी कमलेश कुमार यादव की पुलिस विभाग में पहली नियुक्ति 1 अगस्त 1986 को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर हुई थी। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने झांसी, रायबरेली, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं और रामपुर समेत छह जनपदों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
2017 में बने मुख्य आरक्षी, 2022 में मिली उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति
कमलेश कुमार यादव को उनके सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए 49 नगद पुरस्कार एवं 31 उत्तम प्रविष्टियां प्रदान की गईं। वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस तथा वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति मिली। सेवानिवृत्ति के समय उनकी तैनाती थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर में थी।
40 वर्ष 1 माह 29 दिन की सेवा के बाद विदाई
30 सितंबर 2026 को कुल 40 वर्ष 1 माह 29 दिन की पुलिस सेवा पूरी करने के बाद उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग की ओर से उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। समारोह में


