गांधी जयंती पर रामपुर पुलिस ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • थाना, चौकी और पुलिस शाखाओं में पुलिसकर्मियों ने की साफ-सफाई

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद रामपुर के समस्त थानों, चौकियों एवं पुलिस शाखाओं में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पुलिस परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखना रहा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न थाना, चौकी एवं शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों ने परिसर, कार्यालय तथा आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की। इस दौरान अनावश्यक सामग्री और कूड़े-कचरे को हटाकर पुलिस परिसरों को व्यवस्थित किया गया।

स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता को महज एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ, अनुशासित और स्वच्छ कार्यस्थल की नियमित कार्यसंस्कृति के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

महात्मा गांधी स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण आधार मानते थे। उनके स्वच्छता संबंधी विचारों को आत्मसात करते हुए रामपुर पुलिस द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

[wps_visitor_counter]