रामपुर पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • साइबर सेल की तकनीकी कार्रवाई से 16.10 लाख रुपये कीमत के फोन मिले
  • एसपी अनिल कुमार सिंह ने मोबाइल स्वामियों को किए सुपुर 

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में रामपुर पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए आमजन के 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस की तकनीकी टीम ने गुम मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रेस किया और अलग-अलग स्थानों से बरामद किया। मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना पर उनके स्वामियों को पुलिस की ओर से बुलाया गया।

एसपी ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

बरामद किए गए मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने और आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने से तकनीकी माध्यमों के जरिए मोबाइल को ट्रेस करने में मदद मिलती है।

बाइट : अनिल कुमार सिंह, एसपी रामपुर

[wps_visitor_counter]