- एएसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। श्री खाटू श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए रामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। अपर पुलिस अधीक्षक ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल और यातायात व्यवस्था का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
शोभायात्रा मार्ग पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
अपर पुलिस अधीक्षक ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की स्थिति देखी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
भीड़ नियंत्रण और यातायात पर विशेष नजर
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को देखते हुए पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों को यह भी कहा गया कि शोभायात्रा के दौरान यातायात का संचालन प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को प्राथमिकता बताया।


