जनता दर्शन में डीएम ने बांटे आयुष्मान कार्ड

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाभार्थियों को मिली इलाज की उम्मीद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

रामपुर। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने गंभीर बीमारियों और दिव्यांगता से जूझ रहे तीन पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। कार्ड मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी। लाभार्थियों ने आयुष्मान योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताया।

शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

ग्राम माटखेड़ा निवासी आसिक अली पुत्र हबीब अहमद, जो लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं, को आयुष्मान कार्ड मिलने से इलाज के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिली। वहीं ज्वालानगर, सदर निवासी प्रभा कुमारी पत्नी धर्मपाल, जो कैंसर से पीड़ित हैं, तथा हघेर रहमत खां, सदर निवासी जराफशा पत्नी इरफान मियां, जो दिव्यांग हैं, को भी जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।

लाभार्थियों ने बताया कि गंभीर बीमारी के उपचार का खर्च उनके परिवारों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ था। आयुष्मान कार्ड मिलने से अब उन्हें इलाज के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने इस सहायता के लिए जिलाधिकारी और जिला प्रशासन का आभार जताया।

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विजुअल: जनता दर्शन में आयुष्मान कार्ड वितरण के दृश्य।

 

[wps_visitor_counter]