रामपुर में किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली कूच का ऐलान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर की नारेबाजी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिल्ली रवाना हुए किसान
  • पुलिस ने बीती रात किसानों को रोका, प्रदेश सचिव बोले—पन देने के बाद करेंगे दिल्ली कूच

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर रामपुर में किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगठन के कार्यालय पर जुटे किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस मौके पर मौजूद रही।

किसान संगठन के मुताबिक, बीती रात भी पुलिस ने किसानों को रामपुर में दिल्ली जाने से रोक दिया था। इस दौरान किसानों को करीब दो घंटे तक नजरबंद रखे जाने की बात सामने आई है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव हसीब अहमद ने बताया कि किसान सबसे पहले राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम को समर्थन देने का ऐलान किया है और किसान अपने निर्णय पर कायम हैं।

हसीब अहमद ने कहा कि पुलिस-प्रशासन चाहे तो उनकी गिरफ्तारी कर सकता है, लेकिन किसान दिल्ली जाने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रदर्शन के दौरान किसानों की गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए रही। अब किसानों के दिल्ली कूच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

वीडियो विवरण:

विजुअल: भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

[wps_visitor_counter]