रामपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • ब्रीथ एनालाइजर से की गई चालकों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी गई चेतावनी

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रामपुर जनपदीय यातायात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

जांच के दौरान निर्धारित मानक से अधिक मात्रा में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात पुलिस की अपील: वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

— रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

Nation Station News | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]