आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • संतोषजनक आख्या न देने पर ईओ मिलक का तीन दिन और बीडीओ बिलासपुर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
  • शिकायतकर्ता से संपर्क कर वास्तविक समस्या का समाधान कराने के निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में संतोषजनक आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। ईओ मिलक का तीन दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं अधिशासी अधिकारी, सिंचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा खंड विकास अधिकारी, बिलासपुर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

मौके पर जाकर शिकायतों का करें निस्तारण

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में केवल औपचारिकता पूरी करते हुए आख्या अपलोड न की जाए। शिकायत में उल्लिखित तथ्यों के आधार पर पात्रता की गंभीरता

[wps_visitor_counter]