रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। क्षेत्राधिकारी टांडा द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें क्षेत्राधिकारी के समक्ष रखीं।
शिकायतों को गंभीरता से सुनकर दिए आवश्यक निर्देश
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई पर जोर
क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।


