रायबरेली में टूटी सड़कों पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, अफसरों से मांगा जवाब

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  • ‘सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा?’—PMGSY की सड़कों की तस्वीरें दिखाकर उठाई जवाबदेही की मांग
  • DM और अधिकारियों से पूछा—ग्रामीण लिंक रोड की हालत खराब, आखिर जिम्मेदारी किसकी?

रायबरेली, 10 सितंबर। रायबरेली में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने जिले की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों के सामने गड्ढों और खराब हालत वाली सड़कों की तस्वीरें रखकर सड़क निर्माण एवं रखरखाव को लेकर जवाब मांगा।

राहुल गांधी ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए सरकार की ओर से धन उपलब्ध कराया जा रहा है, तो सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है और समय पर मरम्मत क्यों नहीं कराई गई।

सड़क की फोटो दिखाकर अधिकारियों से मांगा जवाब

बैठक में राहुल गांधी ने खराब सड़कों की तस्वीरें दिखाने के साथ संबंधित सड़कों की जानकारी और उनकी जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी का ब्योरा मांगा। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक सड़क के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार विभाग या एजेंसी का रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से रखा जाना चाहिए, ताकि खराब सड़क मिलने पर जिम्मेदारी तय की जा सके।

10 साल की सेवा के बाद आउटसोर्स कर्मियों को झटका!

उन्होंने अधिकारियों से यह भी सवाल किया कि ग्रामीण लिंक रोड की हालत खराब होने के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? बैठक में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और मरम्मत को लेकर भी चर्चा हुई।

UP Crime: सड़क पर लघुशंका का विरोध करना पड़ा भारी, 47 वर्षीय कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या

मरम्मत का दिया गया आश्वासन

बैठक में PMGSY के कार्यकारी अभियंता ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों से खराब सड़कों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

सर्राफ से दो लाख की वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी का यह सवाल ऐसे समय में आया है जब रायबरेली में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं।

[wps_visitor_counter]