रायबरेली में छात्रों का हुंकार, NEET पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • “रायबरेली में छात्रों का फूटा गुस्सा, NEET पेपर लीक के विरोध में निकाला शांति मार्च”

रायबरेली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर रायबरेली में छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शहर की सड़कों पर शांति पैदल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बठिंडा में 19 जुलाई को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे SIR स्पेशल कैंप

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा कहा कि मेहनत करने वाले लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों ने सरकार से मांग की कि पेपर लीक में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सहपाठी पर आरोप

मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित इस प्रदर्शन में युवाओं ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग दोहराई।

[wps_visitor_counter]