- बराई ग्राम सभा में पुल की जर्जर हालत से बढ़ा खतरा, नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप
https://www.facebook.com/share/v/1GFrCbMCym/
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक की बराई ग्राम सभा में गंगनहर पर बना पुल पिछले लगभग पांच से छह वर्षों से टूटा और जर्जर हालत में पड़ा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों का आवागमन होता है, लेकिन पुल की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।
UPSRTC के आउटसोर्स परिचालकों ने उठाई बड़ी मांग, सीधे विभागीय अनुबंध पर समायोजन की गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के कारण कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि लंबे समय से समस्या बनी रहने के बावजूद संबंधित विभाग ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।
लखनऊ में फर्जी ‘PRESS’ लिखी गाड़ियों पर चला शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का बड़ा अभियान
भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह ने नहर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुल करीब पांच से छह वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस संबंध में नहर विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र और शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, कर्मचारी व अन्य राहगीर इसका उपयोग करते हैं। पुल की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।
अतेंद्र सिंह ने नहर विभाग से जल्द पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
योगी सरकार का बड़ा डिजिटल दांव! अब गांव की पंचायत में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पुल की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने की मांग की है।





Total Users : 124547
Total views : 156942