वाहन चालकों से पत्रकारिता से जुड़े संस्थान, पहचान और रिपोर्टिंग गतिविधियों के बारे में की गई पूछताछ; फर्जी प्रेस पहचान पर प्रशासन सख्त।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में शुक्रवार को ‘PRESS’ लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य उन वाहनों की जांच करना था, जो बिना वैध पत्रकारिता पहचान के ‘PRESS’ लिखकर सड़क पर चल रहे हैं।
जांच के दौरान पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने वाहन चालकों से उनके मीडिया संस्थान, प्रेस आईडी, रिपोर्टिंग बीट और पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की। जिन लोगों के जवाब संतोषजनक नहीं मिले या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
योगी सरकार का बड़ा डिजिटल दांव! अब गांव की पंचायत में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड
प्रशासन का कहना है कि कुछ लोग ‘PRESS’ का बोर्ड लगाकर विशेष सुविधा या प्रभाव का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
ट्रेनी IPS उदय कृष्णन रेड्डी गिरफ्तार: बैचमेट महिला IPS से मारपीट, उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप
आगे भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में इस तरह के सत्यापन अभियान जारी रहेंगे, ताकि वास्तविक पत्रकारों और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने वालों के बीच स्पष्ट अंतर किया जा सके।





Total Users : 124541
Total views : 156930