
नई दिल्ली। UPSC 2023 बैच के ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णन रेड्डी को अपनी ही बैचमेट महिला आईपीएस अधिकारी के साथ कथित मारपीट, उत्पीड़न, ब्लैकमेल और निजी वीडियो के दुरुपयोग की कोशिश के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोप है कि 30 वर्षीय महिला ट्रेनी IPS अधिकारी के साथ प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक हमला किया गया। शिकायत के अनुसार महिला अधिकारी के चेहरे, जांघों और गले पर चोट के निशान पाए गए। मेडिकल जांच में भी चोटों की पुष्टि होने की बात सामने आई है। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया और निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई।
राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, नकल माफिया पर संसद का बड़ा प्रहार
पीड़िता ने 18 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी अधिकारी द्वारा कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी। शुरुआती दौर में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गई।
जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उपचुनाव में मतदान की अलग-अलग तस्वीर: दतिया में बंपर वोटिंग, बांकीपुर और मंजल में धीमी रफ्तार
यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि दोनों अधिकारी UPSC 2023 बैच के प्रशिक्षु हैं और उनकी ट्रेनिंग अभी पूरी नहीं हुई थी। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।





Total Users : 124541
Total views : 156930