- लोकसभा के बाद राज्यसभा की भी मंजूरी, परीक्षा में धांधली पर सरकार और सख्त।
नई दिल्ली: संसद ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। लोकसभा से पारित होने के बाद शुक्रवार को राज्यसभा ने भी इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही परीक्षा में पेपर लीक, नकल माफिया और अन्य अनुचित साधनों पर सख्ती के लिए सरकार का संशोधित कानून संसद के दोनों सदनों से पास हो गया।
उपचुनाव में मतदान की अलग-अलग तस्वीर: दतिया में बंपर वोटिंग, बांकीपुर और मंजल में धीमी रफ्तार
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह संशोधन परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों से पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी, जिससे छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।
Author: nationstationnews
Views: 354


