पूर्णिया, बिहार। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय लागू करने, जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर, गुलाबबाग-दालकोला सड़क की होगी मरम्मत
बैठक में डीएम ने पथ निर्माण विभाग, RCD और NHAI के अधिकारियों को चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया। वहीं, गुलाबबाग से दालकोला चेक पोस्ट तक जर्जर सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर को जल्द मरम्मत कराने को कहा। दालकोला चेक पोस्ट स्थित वे-ब्रिज की मरम्मत के लिए भी जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज, नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती
डीएम ने PM RAHAT योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र लोगों को कैशलेस उपचार और नियमानुसार मुआवजे का लाभ दिलाने के लिए GMCH, आयुष्मान पदाधिकारी और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा। इसके साथ ही नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने, दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त अभियान चलाएंगे।
अभिजीत कुमार झा, ब्यूरो रिपोर्ट
नेशन स्टेशन न्यूज़, बिहार।