- जूनियर और ओपन कैटेगरी में होंगे मुकाबले, 1 से 22 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सूरेश रहेजा जिला संवाददाता
बठिंडा, 23 सितंबर। पैरा-स्पोर्ट्स गेम्स वतन पंजाब दियां-2026 के तहत पंजाब खेल विभाग की ओर से लुधियाना जिले में 25 से 28 नवंबर 2026 तक पैरा खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं जूनियर (अंडर-19 वर्ष) और ओपन (19 वर्ष से अधिक) दो आयु वर्गों में कराई जाएंगी।
प्रतियोगिता में पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा पावरलिफ्टिंग और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी रूपिंदर बराड़ ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 1 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
11 नवंबर को बठिंडा में होगा खिलाड़ियों का क्लासिफिकेशन
पैरा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक क्लासिफिकेशन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 को बठिंडा जिले में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया जिला खेल कार्यालय, शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, बठिंडा में होगी।
खेल विभाग ने खिलाड़ियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण कराने और क्लासिफिकेशन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की है।
रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा


