- माई यूथ इंडिया बठिंडा ने तलवंडी साबो में आयोजित किया कार्यक्रम, जागरूकता रैली और क्विज प्रतियोगिता
सुरेश रहेजा जिला संवाददाता
बठिंडा, 27 सितंबर। माई यूथ इंडिया (मेरा युवा भारत), बठिंडा, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार की ओर से शर्मा डिफेंस एकेडमी, तलवंडी साबो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पंडित दीनदयाल के जीवन और विचारों से कराया परिचित
शर्मा डिफेंस एकेडमी, तलवंडी साबो के डायरेक्टर तरसेम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारधारा और देश निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से देशहित में अपनी जिम्मेदारियों को समझने और समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जागरूकता रैली और क्विज में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माई यूथ इंडिया, बठिंडा की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा | बठिंडा


