- जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत
रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश को अपनाने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज, नगर अध्यक्ष नवाब खान, इकबाल खान, राशिद खान, सरदार दर्शन सिंह, फरमान अली, अर्जुन मौर्य, शंकर लाल लोधी, सतवीर सिंह (ग्राम प्रधान, पटिया मिलक), विनोद कुमार मौर्य (ग्राम भेसोरी), शावेज खान, हाजी अब्बास (ग्राम ढक्का नगलिया), इस्तेकार अली (ग्राम सेजनी नानकर) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


