- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दी गईं आहुतियां, दिवंगत आत्माओं की शांति और लापता लोगों की सकुशल वापसी की कामना
- आर्य समाज बद्दी व सर्व सहायता संगठन ने कहा- दुख की घड़ी में पूरी मानवता नेपाल के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है
सतीश जैन ,संवाददाता
बद्दी, हिमांचल प्रदेश :30अगस्त। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि पर आर्य समाज बद्दी एवं सर्व सहायता संगठन ने गहरी संवेदना व्यक्त की। नेपाल आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति और लापता लोगों की सकुशल वापसी की कामना को लेकर हाउसिंग बोर्ड फेस-3 स्थित हिमुड़ा परिसर की यज्ञशाला में सामूहिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया।
शांति यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां प्रदान कर नेपाल आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही आपदा से प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति तथा लापता लोगों के सुरक्षित एवं सकुशल लौटने की कामना की गई।
वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ यज्ञ
कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज बद्दी के प्रधान कुलवीर आर्य के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किया गया। उन्होंने वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इस अवसर पर एसवीएम मेडिटेट के एमडी वेद प्रकाश मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अन्नु मिश्रा यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
यज्ञशाला में बड़ी संख्या में समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रचार प्रमुख नरेश भारद्वाज, मनीष राय, रविकांत राय, आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह, सतीश शर्मा, हरिओम योगा सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सर्व सहायता संगठन के कोषाध्यक्ष विंध्याचल चौरसिया, सुरेश शर्मा, दीपक ठाकुर, वरुण, सत्यपाल सिंह, कमलेश शुक्ला, आर्य समाज बद्दी के कोषाध्यक्ष रोहित आर्य, अनूप सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
इसके अलावा पुरानचंद, श्रीमती वरेसती देवी, सरोज आर्य, अनूप मिश्रा, ओपी विश्वकर्मा, अमरदीप वर्मा, आरएसएस से प्रदीप गुप्ता, यशकर नाग, किशोर ठाकुर, केडी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर नेपाल आपदा में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी।
एवरेस्ट की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर FSSAI ने लगाई रोक, सभी वेरिएंट पर लागू आदेश
‘दुख की घड़ी में पूरी मानवता साथ खड़ी है’
आर्य समाज बद्दी के प्रधान कुलवीर आर्य ने कहा कि भारतीय वैदिक संस्कृति सदैव समस्त मानव समाज के सुख, शांति और कल्याण की कामना करती है। प्राकृतिक आपदा किसी एक देश या समाज का दुख नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए पीड़ा का विषय है। ऐसे समय में पीड़ित मानवता के साथ संवेदना और प्रार्थना के माध्यम से खड़ा होना प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय दायित्व है।
ट्रेन में थूका या कचरा फेंका तो जेब होगी ज्यादा ढीली, रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना
उन्होंने कहा कि शांति यज्ञ के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि दुख की घड़ी में मानवता एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
वहीं, सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। नेपाल की प्राकृतिक त्रासदी में अपनों को खोने वाले परिवारों का दर्द बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना और यज्ञ के माध्यम से संगठन पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनने का प्रयास कर रहा है। इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती और किसी एक व्यक्ति का दर्द पूरी मानवता का दर्द है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा लापता लोगों के सकुशल अपने परिवारों के बीच लौटने की प्रार्थना की।





Total Users : 124538
Total views : 156925