- गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी हींग, FSSAI ने लिया सख्त फैसला
- लालजी गोधू एंड कंपनी की हींग पर भी कार्रवाई, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह
नई दिल्ली। खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी करने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध कंपनी की हींग के सभी वेरिएंट पर अगले आदेश तक लागू रहेगा।
प्रतापगढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि में 3.15 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा
FSSAI की जांच में एवरेस्ट की कंपाउंडेड हींग निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा नियामक ने कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
FSSAI ने इसी तरह लालजी गोधू एंड कंपनी की हींग के खिलाफ भी कार्रवाई की है। कंपनी की हींग के नमूनों की जांच में तय मानकों का पालन नहीं पाए जाने के बाद बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया गया।
कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
FSSAI की कार्रवाई के बाद संबंधित कंपनियों के उत्पादों की बिक्री और वितरण पर निगरानी बढ़ने की संभावना है। उपभोक्ताओं को भी सलाह दी गई है कि वे प्रतिबंधित उत्पादों की खरीद-बिक्री से बचें और पैकेट पर मौजूद FSSAI लाइसेंस, बैच नंबर और अन्य जानकारी जरूर जांचें।





Total Users : 124538
Total views : 156925