कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • ब्रेक बाइंडिंग से पहिए और ब्रेक के बीच बढ़ा घर्षण, करीब 10 मिनट स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
  • आग की आशंका में कुछ यात्री नीचे उतरे, जांच के बाद सुरक्षित रवाना हुई कोयना एक्सप्रेस

महाराष्ट्र के कर्जत रेलवे स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस से अचानक भारी धुआं निकलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। धुआं ट्रेन के एक डिब्बे के पहियों और ब्रेक के पास से निकलता दिखाई दिया। आग की आशंका से कुछ यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए।

*किसानों की आवाज को नजरअंदाज करना अब भारी पड़ सकता है!*

अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों से जुड़े मामले में प्रशासन के सामने सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसान संगठन का साफ संदेश है—हक की लड़ाई में अब चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए।

*शिकायत सामने आ चुकी है, अब देखना है कि प्रशासन कार्रवाई करता है या मामला फाइलों में ही दबा रह जाएगा?*

*किसान पूछ रहा है—न्याय कब मिलेगा?*

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक पूरी तरह रिलीज नहीं हुआ था। इसके चलते ब्रेक और पहिए के बीच लगातार घर्षण हुआ, जिससे अत्यधिक गर्मी पैदा हुई और भारी धुआं निकलने लगा।

यूपी में कलेक्टरों की कुर्सियों पर महामंथन, जल्द बदल सकते हैं 10 से 12 जिलों के डीएम

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रेन की जांच की और करीब 10 मिनट तक कोयना एक्सप्रेस को कर्जत स्टेशन पर रोका गया। तकनीकी समस्या दूर करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

नेपाल में जलप्रलय से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के तकनीकी रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष और सरकार के आलोचक इस घटना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांग रहे हैं।

एम्बुलेंस में बना रखा था गुप्त केबिन, 81.300 किलो गांजा बरामद

हालांकि, इस घटना को फिलहाल बड़ी ट्रेन दुर्घटना कहना सही नहीं होगा, क्योंकि रेलवे की शुरुआती जांच में इसे ब्रेक बाइंडिंग की तकनीकी समस्या बताया गया है और ट्रेन को जांच के बाद सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया।

Our Visitor

1 2 4 5 3 8
Total Users : 124538
Total views : 156925