यूपी में कलेक्टरों की कुर्सियों पर महामंथन, जल्द बदल सकते हैं 10 से 12 जिलों के डीएम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • 2017 बैच के 3-4 IAS अफसरों को डीएम बनाने की तैयारी, 2016 बैच के कई अधिकारियों के तबादले की चर्चा
  • कई मौजूदा डीएम को मिल सकता है दूसरा जिला, आधिकारिक सूची का अभी इंतजार

2017 बैच के 3-4 आईएएस अफसरों को डीएम बनाने की तैयारी, 2016 बैच के कई जिलाधिकारियों के तबादले की चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जिलाधिकारियों की तबादला सूची को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। शासन स्तर पर कलेक्टरों की कुर्सियों को लेकर मंथन चलने की चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के करीब 10 से 12 जिलों के जिलाधिकारी बदले जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 2017 बैच के तीन से चार आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए 2016 बैच के कम से कम तीन मौजूदा जिलाधिकारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित करना पड़ सकता है। ऐसे में एक जिले से शुरू होने वाला फेरबदल कई जिलों तक पहुंच सकता है।

कई मौजूदा डीएम को मिल सकता है दूसरा जिला

संभावित तबादला सूची में कुछ ऐसे जिलाधिकारियों के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं, जिन्हें मौजूदा जिले से हटाकर किसी अन्य महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रशासनिक अनुभव, जिले में प्रदर्शन और शासन के भरोसे को तबादलों का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

शी जिनपिंग के भारत दौरे की हलचल तेज, 400 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आने की संभावना

वहीं, 2011 बैच के कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर सरकार के भरोसे की चर्चा भी प्रशासनिक हलकों में है। ऐसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों या अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

सूची का इंतजार

हालांकि, संभावित तबादलों को लेकर अभी शासन की ओर से कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही सामने आएगा। यदि मौजूदा चर्चाओं के मुताबिक फेरबदल होता है तो आने वाली डीएम तबादला सूची प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

दशाश्वमेध घाट पर माँ गंगा का भव्य हरियाली और झूला श्रृंगार

नोट: संभावित तबादलों से जुड़ी जानकारी फिलहाल प्रशासनिक सूत्रों की चर्चाओं पर आधारित है। आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही नाम और तैनाती की स्थिति स्पष्ट होगी।

Our Visitor

1 2 4 5 2 6
Total Users : 124526
Total views : 156893