एम्बुलेंस में बना रखा था गुप्त केबिन, 81.300 किलो गांजा बरामद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • फर्श के नीचे बनाया था गुप्त केबिन, एल्युमीनियम की चादर के पीछे छिपाई थी गांजे की खेप
  • ओडिशा से सुल्तानपुर जा रही थी खेप, पुलिस ने तस्करी नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश तेज की

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनभद्र पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। हाथीनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दुद्धी मार्ग पर यात्री शेड के पास एक एम्बुलेंस से 81.300 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए एम्बुलेंस के फर्श में बाकायदा गुप्त केबिन तैयार किया था। फर्श के नीचे एल्युमीनियम की चादर लगाकर बनाए गए इस छिपे हुए स्थान में गांजे की खेप रखी गई थी, ताकि सामान्य जांच के दौरान तस्करी का पता न चल सके।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर सरकार निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गांजे की यह खेप ओडिशा के संबलपुर से लाकर सुल्तानपुर ले जाई जा रही थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे लखनऊ, तय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जांच के दौरान पुलिस के अनुसार इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना के तौर पर मुर्शिदाबाद निवासी आकाश यादव का नाम सामने आया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

यूपी में कलेक्टरों की कुर्सियों पर महामंथन, जल्द बदल सकते हैं 10 से 12 जिलों के डीएम

मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत और तस्करी में इस्तेमाल एम्बुलेंस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

नेपाल में जलप्रलय से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए पूछताछ और जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारियों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।

Our Visitor

1 2 4 5 2 6
Total Users : 124526
Total views : 156893