Nation Station News की ख़बर का बड़ा असर: महिला कर्मी से अभद्रता पर गिरी गाज, सहायक यातायात निरीक्षक जयगोपाल निलंबित

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • ख़बर की पड़ताल के बाद हरकत में आया निगम मुख्यालय, जांच के बाद हुई निलंबन की कार्रवाई
  •  महिला कर्मचारी से अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल, मीडिया दबाव में UPSRTC ने लिया संज्ञान
  • खबर की गूंज लखनऊ तक, मुरादाबाद डिपो के मामले में मुख्यालय ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज़ डेस्क 

मुरादाबाद।Nation Station News पर प्रमुखता से प्रसारित की गई खबर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच दिखाने वाली पत्रकारिता से सत्ता और सिस्टम दोनों को जवाब देना पड़ता है। महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आने और Nation Station News द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) का मुख्यालय हरकत में आया और आखिरकार सहायक यातायात निरीक्षक जयगोपाल को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 

19 मौतों के बाद हिली सरकार: यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर अचानक घटा दी गई स्पीड लिमिट

खबर चली… वीडियो दिखा… और हिल गया निगम मुख्यालय

7 दिसंबर 2025 को मुरादाबाद डिपो परिसर में हुई इस शर्मनाक घटना का वीडियो Nation Station News ने प्रमुखता से दिखाया। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा था कि किस तरह एक महिला कंडक्टर को उसके कार्य से हटाकर लॉज फैक्टर और ड्यूटी के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

खबर सामने आते ही मामला दबाने की कोशिश हुई, लेकिन Nation Station News की लगातार कवरेज के चलते निगम मुख्यालय को मजबूरन संज्ञान लेना पड़ा।

मुख्यालय के निर्देश पर हुई जांच, आरोप सही पाए गए

मुख्यालय के आदेश पर क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि

  • आरोपी अधिकारी ने पद की गरिमा को तार-तार किया
  • महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा और दबाव की नीति अपनाई
  • निगम के नियमों और अनुशासन की खुली अवहेलना की
  • विभाग की छवि को गंभीर नुकसान पहुँचाया

यह भी पढ़ें 

ट्रैफिक जागरूकता के दौरान कथित धार्मिक शिक्षा देने का मामला,वायरल टीएसआई आफ़ाक ख़ान लाइन हाजिर

इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए जयगोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन आदेश में क्या-क्या साफ लिखा

निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि—

  • निलंबन अवधि में पूर्ण वेतन नहीं मिलेगा
  • केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा
  • बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे
  • किसी भी प्रकार के अन्य व्यवसाय या नौकरी पर रोक रहेगी

महिला सम्मान पर निगम का सख्त संदेश

UPSRTC ने इस कार्रवाई के ज़रिए साफ संदेश दिया है कि महिला कर्मचारियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया की निगरानी में अब मामलों को दबाना आसान नहीं होगा।Nation Station News – जहां खबर सिर्फ दिखाई नहीं जाती, असर भी दिखता है

यह भी पढ़ें 

DM ने SDM को बनाया तहसीलदार, यूपी में पहली बार लिया गया बड़ा प्रशासनिक कदम

यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि Nation Station News की निर्भीक पत्रकारिता ने न केवल पीड़ित महिला को न्याय दिलाया, बल्कि पूरे सिस्टम को आईना दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 5
Total Users : 107915
Total views : 131103