बिलासपुर में श्रद्धा से मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

रामपुर | शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

  • शमा मैरिज हॉल में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और उनके संघर्षों को किया याद
  • मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लिया संकल्प

रामपुर। बिलासपुर के शमा मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व सपा नेता मोहम्मद अनस खान ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन, संघर्षों तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई। समाज के वंचित तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने के उनके प्रयासों और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

सपा नेता मोहम्मद अनस खान ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उनके आदर्श और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में इनायत हुसैन खान उर्फ रूफा, शोएब खान, कयूम खान, अय्यूब खान, पूर्व प्रधान मंसूर खान, जावेद खान, नईम मियां, अयान खान, शोएब सलमानी, नजीर सलमानी, अली मोहम्मद, नसीम खान, कदीर भाई, पप्पू भाई, प्यारे भाई, अजीम, संजीव वाल्मीकि, दिनेश, कलुआ, समीर, नावेद और राशिद सहित क्षेत्र के तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]