नेता जी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • अब्बासनगर में जुटे युवा, गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए मुलायम सिंह यादव के योगदान को किया याद

रामपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर रामपुर जिले के थाना शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम अब्बासनगर में युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह और विशाल यादव के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए और नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

कार्यक्रम में मौजूद कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि नेता जी का जीवन संघर्ष, जनसेवा और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले में हुआ था। सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 1967 में विधायक बनने के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा ने महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर गुरदीप सिंह और जसवेंद्र यादव ने कहा कि नेता जी ने संघर्ष के दम पर राजनीति में अपनी पहचान बनाई और अनेक कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने ऐसे लोगों को भी राजनीतिक मंच प्रदान किया, जिन्हें बड़े राजनीतिक केंद्रों तक पहुंचने का अवसर नहीं मिलता था। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में गौरव सैनी, रिंकू यादव, सौरभ, विष्णु, कृष्णपाल, दिनेश, विनोद, आदित्य गौड़, ओंकार, नरेश और हरपाल सहित कई युवा मौजूद रहे। सभी ने नेता जी के बताए रास्ते पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

[wps_visitor_counter]