शिक्षक चुनाव को लेकर मिलक विधानसभा में BJP ने कसी कमर, चुनाव संचालन समिति की बैठक में बनी रणनीति

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • मिलक और शाहबाद तहसील में शिक्षक मतदाताओं से संपर्क अभियान पर जोर
  • क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान

रामपुर। आगामी शिक्षक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मिलक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक तैयारियों, शिक्षक मतदाताओं से संपर्क और चुनावी अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला महामंत्री एवं मिलक विधानसभा के चुनाव प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने कहा कि आगामी शिक्षक चुनाव संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मिलक और शाहबाद तहसील क्षेत्रों में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक में चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनकी जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मतदाता संपर्क अभियान को मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान शिक्षक मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे आपसी तालमेल के साथ पूरी सक्रियता से चुनावी तैयारियों में जुटें।

अर्जुन रस्तोगी ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ और क्षेत्र स्तर तक संगठन की सक्रियता महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हुए शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित करे।

बैठक में मिलक विधानसभा संयोजक आशीष गंगवार, सहसंयोजक संजय चौधरी, फूल चला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, सुरेश बाबू गुप्ता, नरेंद्र सिंह, ममता अत्री, ऋषि पांडे, नरेंद्र गंगवार, शुभम गंगवार, अमित चंद्रवंशी, अर्पित वशिष्ठ, नन्हे राम पांडे, मनोज पांडे, देवेंद्र राजपाल, प्रदीप कुमार, सुशील दिवाकर, मोर सिंह पटेल और शांति स्वरूप गंगवार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]