- घरों पर कानूनी अधिकार मिलने से लोगों को मिलेगी सुरक्षा, बुलाधेवाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम
- जिला योजना समिति के चेयरमैन हरिंदर सिंह सरां ने कहा—जनकल्याण के लिए आगे भी जारी रहेंगे प्रयास
बठिंडा, 10 अक्टूबर। पंजाब में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत घरों के मालिकाना हक के कार्ड वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घरों और जमीनों पर कानूनी अधिकार प्रदान करना है, ताकि उन्हें संपत्ति से जुड़ी सुरक्षा और स्थिरता मिल सके।
इस अवसर पर जिला योजना समिति के चेयरमैन हरिंदर सिंह सरां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लाभार्थियों को मालिकाना हक के कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
हरिंदर सिंह सरां ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में भी लोगों के कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि लोगों को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मालिकाना हक के कार्ड मिलने से लाभार्थियों को अपने घरों पर अधिकार संबंधी दस्तावेजी प्रमाण प्राप्त होंगे।
रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार एवं साहिल रहेजा


