खनन से भरे डंपर ने बुग्गी में मारी जोरदार टक्कर, बैल की मौत

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • स्वार-मसवासी मार्ग पर तड़के चार बजे हुआ हादसा, बुग्गी हुई क्षतिग्रस्त
  • हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की

रामपुर। रिपोर्ट—शाहबाज़ खां

नगर पंचायत मसवासी के पास स्वार-मसवासी मार्ग पर गुरुवार तड़के करीब चार बजे खनन सामग्री से भरे डंपर ने सड़क किनारे खड़ी बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी में लगे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार अलीगंज निवासी शमशेर की बुग्गी स्वार-मसवासी मार्ग के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान खनन से भरे एक डंपर ने बुग्गी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लगे एक बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए पुलिस-प्रशासन से फरार डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खनन से भरे भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

[wps_visitor_counter]