खेदां वतन पंजाब दियां-2026’ में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • जिला स्तरीय मुकाबलों में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • हॉकी, जूडो, कबड्डी, सॉफ्टबॉल, लॉन टेनिस और फेंसिंग में खिलाड़ियों ने जीते स्था

सूरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 02 अक्टूबर। (सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा) पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेदां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत बठिंडा में जिला स्तरीय खेल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इन मुकाबलों का संचालन जिला खेल अधिकारी रूपिंदर सिंह बराड़ की देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए लंच की व्यवस्था भी की गई।

हॉकी और जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में पीआईएस बठिंडा ने प्रथम और पूहली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में भी पीआईएस बठिंडा प्रथम तथा पूहली दूसरे स्थान पर रही।

जूडो अंडर-17 गर्ल्स प्रतियोगिता में सीमा बठिंडा ने पहला और सुमनप्रीत कौर सेखू ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अरमानदीप सिंह और गगनदीप सिंह सेखू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी, सॉफ्टबॉल और फेंसिंग में भी शानदार प्रदर्शन

कबड्डी सर्कल अंडर-21 गर्ल्स प्रतियोगिता में नथाना-A ने पहला, डेरा बाबा मस्तराम विर्क कलां ने दूसरा और फूल-B ने तीसरा स्थान हासिल किया। सॉफ्टबॉल अंडर-17 बॉयज में सेंट जेवियर स्कूल बठिंडा प्रथम और एन.एस. मेमोरियल भुच्चो मंडी द्वितीय रहा। अंडर-21 सॉफ्टबॉल में भी सेंट जेवियर स्कूल बठिंडा ने पहला और एन.एस. मेमोरियल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लॉन टेनिस में हरनूर बराड़ प्रथम, सुमैल द्वितीय और रबिक सिंह तृतीय रहे। फेंसिंग अंडर-21 में रमिंदर सिंह प्रथम, कंवरनूर सिंह बराड़ द्वितीय और गुरवीर सिंह मान तृतीय रहे।

अंडर-17 फॉइल मुकाबलों में हर्षदीप सिंह ने पहला, अरशदीप सिंह ने दूसरा और हरमीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 ईपी मुकाबलों में इसमीत सिंह प्रथम, जसकरण सिंह द्वितीय और हरनूर सिंह तृतीय रहे।

कबड्डी सर्कल के अन्य मुकाबलों में तलवंडी साबो ने पहला, दियोण ने दूसरा और गिल कलां ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों का भी उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

[wps_visitor_counter]