- गोनियाना और बठिंडा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित
सुरेश रहेजा जिला संवाददाता
बठिंडा, 17 सितंबर। पंजाब सरकार की ओर से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेदां वतन पंजाब 2026’ के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोनियाना और बठिंडा ब्लॉक में विभिन्न खेलों के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गोनियाना ब्लॉक में एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
गोनियाना ब्लॉक में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-14 लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में हररायपुर की जशनप्रीत कौर ने प्रथम, महिमा सरजा की मनवीर कौर ने द्वितीय और हररायपुर की जैस्मीन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जशनप्रीत कौर प्रथम, रुक्मिणी कौर द्वितीय और खियालीवाला की गुरनूर कौर तृतीय रहीं।
शॉटपुट में खियालीवाला की मंदीप कौर ने पहला, कोठे नत्था सिंह के पंकज शर्मा ने दूसरा और हररायपुर की रुक्मिणी कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में हररायपुर की अर्शदीप कौर प्रथम, हरजोत कौर द्वितीय और भोखरा की इंदरवीर कौर तृतीय रहीं।
अंडर-17 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अकलिया कलां की प्रभजोत कौर ने पहला, मनजोत शर्मा ने दूसरा और नहियांवाला की अवनीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 लड़कियों की श्रेणी में गोनियाना खुर्द की शमनप्रीत कौर प्रथम, अकलिया कलां की शिवनीत कौर द्वितीय और गोनियाना की राजवीर कौर तृतीय रहीं।
खो-खो में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-14 लड़कों की प्रतियोगिता में गोनियाना के प्रभशरण सिंह ने पहला, दक्षजोत सिंह ने दूसरा और नहियांवाला के करणवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में गोनियाना के सहजप्रीत सिंह प्रथम, बुर्ज महिमा स्कूल के जयदीप सिंह द्वितीय और गोनियाना के गुरकीरत सिंह तृतीय रहे।
खो-खो के अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में अकलिया कलां की टीम ने प्रथम और कोठे नत्था सिंह की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कों में कोठे नत्था सिंह की टीम प्रथम और अकलिया कलां की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 लड़कों के खो-खो मुकाबले में जंडांवाला की टीम ने पहला और कोठे नत्था सिंह की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बठिंडा ब्लॉक में कबड्डी और एथलेटिक्स में जोरदार मुकाबले
बठिंडा ब्लॉक में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 लड़कों की कबड्डी सर्कल स्टाइल प्रतियोगिता में बल्लुआना की टीम ने प्रथम और दियोण की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एक अन्य कबड्डी सर्कल मुकाबले में दियोण की टीम प्रथम और बीर बहमन की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 लड़कों की कबड्डी सर्कल प्रतियोगिता में भी दियोण की टीम ने पहला और बीर बहमन की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 लड़कों की 60 मीटर दौड़ में कोटशमीर के हरजोत सिंह प्रथम, वंश द्वितीय और ईशवदीप सिंह तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में चुघे कलां के मनवीर सिंह ने पहला, ईशवदीप सिंह ने दूसरा और बठिंडा के रमनदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मनवीर सिंह प्रथम, फूस मंडी के हरजोत सिंह द्वितीय और बल्लुआना के रणवीर सिंह तृतीय रहे।
31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में भी प्रतियोगिता
अंडर-17 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सुखदीप सिंह ने पहला, डिंपल सिंह ने दूसरा और किरतपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में बीर बहमन के खुशदीप सिंह प्रथम और कोटशमीर के खुशप्रीत सिंह द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में दियोण के रवि ने पहला, बीर बहमन के खुशदीप सिंह ने दूसरा और बहमन दीवाना के लवप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कोटशमीर की टीम ने प्रथम और गुलाबगढ़ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खेल भावना के साथ प्रतिभागियों ने बढ़ाया उत्साह
ब्लॉक स्तरीय इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जुनून के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने न केवल उनकी प्रतिभा को सामने रखा, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को भी दर्शाया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।
रिपोर्ट: सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार एवं साहिल रहेजा


