शिवराज सिंह चौहान जी के आवास पर केशव प्रसाद मौर्य जी ने की शिष्टाचार भेंट।

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • – अधिकारियों के साथ की बैठक।
  • – अधिकारियो को दिए निर्देश।

न्यूज डेस्क

नई दिल्ली, दिनांक 01.04.2026 को

आज नई दिल्ली में 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान, माo केंद्रीय मंत्री जी के साथ यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें हमारे मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

आजमगढ़ क्षेत्र के बलिया डिपो में संविदा कर्मचारी एकता संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न

भेंट के उपरांत शिवराज सिंह चौहान जी के साथ ग्राम्य विकास से जुड़े समस्त उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रगति, तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/17x56JCN4y/?mibextid=wwXIfr

बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन, तथा विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास को नई गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सम्मानजनक मानदेय, शोषण पर सख्ती — सीएम योगी का बड़ा ऐलान

इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

[wps_visitor_counter]