- सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अरविंद श्रीवास्तव जिला संवाददाता
बांदा। नूतन बाल समाज द्वारा गणेश भवन, शास्त्रीनगर अलीगंज में आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से रात तक विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। दिन में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं संरक्षक अशोक अवस्थी तथा सुशीला त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीनदयाल सोनी एवं अनीता गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी रचनात्मकता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
मेहंदी और रंगोली में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ देखने को मिली। प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइनों और रंगों के संयोजन से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता प्रभावती अवस्थी, मधु सिंह एवं शकुंतला गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई।
इसी क्रम में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राहुल सेन, धनीराम वर्मा, नीरज त्रिपाठी एवं रजोला त्रिपाठी के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
गीत-संगीत और नृत्य से गूंजा पंडाल
शाम को अनुपमा त्रिपाठी एंड पार्टी के संयोजकत्व में सांस्कृतिक


