- करीब 35 लाख रुपये कीमत के मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, चेहरे पर लौटी खुशी
फर्रुखाबाद। संवाददाता मोहम्मद इसरार।
गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में फर्रुखाबाद पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद अलग-अलग स्थानों से 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी ने मालिकों को सौंपे मोबाइल
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने फर्रुखाबाद पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
तकनीकी निगरानी से मिली सफलता
सर्विलांस सेल की टीम ने मोबइल फोन की तकनीकी निगरानी करते हुए उन्हें ट्रेस किया और विभिन्न स्थानों से बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।
पुलिस के प्रयासों की सराहना
151 मोबाइल फोन की बरामदगी से कई लोगों के जरूरी दस्तावेज, संपर्क और निजी जानकारी से जुड़े मोबाइल वापस मिल सके। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।


