प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह एक्शन मोड में, जेल का औचक निरीक्षण से

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहात

 

संवाददाता मोहम्मद इसरार फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद। जनपद दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन-संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह पूरे एक्शन मोड में नजर आए। दौरे की शुरुआत उन्होंने जिला कारागार फतेहगढ़ के औचक निरीक्षण से की। अचानक पहुंचे मंत्री ने जेल की व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की और बंदियों को मिल रहे भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड लिया। विकास कार्यों में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में फर्रुखाबाद का नाम शामिल होने पर उन्होंने जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई और विकास कार्यों में गुणवत्ता व तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए।

वहीं अमृतपुर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत का मरहम भी पहुंचा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रभारी मंत्री ने जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री किट और सर्पदंश राहत अनुदान के चेक वितरित किए।

मंत्री ने साफ संदेश दिया कि बाढ़ जैसी आपदा में प्रशासन की प्राथमिकता हर पात्र परिवार तक राहत पहुंचाना होनी चाहिए। साथ ही 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले “सेवा संकल्प अभियान” में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: कच्चा तेल 108 डॉलर के करीब, भारत की बढ़ी चिंता

कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Our Visitor

1 2 7 5 6 4
Total Users : 127564
Total views : 162006