- फर्रुखाबाद में गौशालाओं की व्यवस्था पर डीएम की नजर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
- गोवंश के रखरखाव को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, हरा चारा और स्वच्छ पानी अनिवार्य
- गौशालाओं में जलभराव रोकने के निर्देश, नोडल अधिकारी करेंगे नियमित निरीक्षण
- गोवंश की सेहत और भरण-पोषण पर डीएम का जोर, पशु चिकित्सकों को नियमित भ्रमण के निर्देश
- गौ आश्रय स्थलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय कर होगी कार्रवाई
- फर्रुखाबाद की गौशालाओं में सुधार पर जोर, रंगाई-पुताई और सफाई व्यवस्था के निर्देश
- भूसा, हरा चारा और पानी की कमी नहीं होनी चाहिए: डीएम
- गौशालाओं की व्यवस्थाओं का होगा स्थलीय सत्यापन, नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी
- गोवंश के लिए मौसम के अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश
- गौशालाओं में अव्यवस्था मिली तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने चेताया

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जनपद के गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के रखरखाव एवं भरण-पोषण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की संख्या, चारा-पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
योगी सरकार का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, ₹5 लाख का हेल्थ कवर भी
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गोवंश के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए नियमित रूप से पशु चिकित्सकों द्वारा भ्रमण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
₹95 के करीब पहुंचा रुपया! महंगे कच्चे तेल ने बढ़ाई RBI की चिंता
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित गौ आश्रय स्थलों में रंगाई पुताई की जाए, इसके साथ ही सभी गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए तथा जलभराव आदि की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। आश्रय स्थलों पर गोवंश को मौसम के अनुकूल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा एवं देखभाल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन किया करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने गोवंश के भरण-पोषण हेतु उपलब्ध धनराशि का नियमानुसार एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। गौशालाओं में गौवंश को पोषण हेतु हरे चारे की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी गौशालाओं में जल भराव

सवाल लेकर बैठीं छात्राएं, सामने थे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी… जवाबों ने दिखाई सफलता की राह*
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 धीरज कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


