- अरविंद शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख और कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक छावनी मोहल्ले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बंशीधर श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से अरविंद शुक्ला को जिला अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख तथा कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री घोषित किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बॉबी दुबे ने कहा कि अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश शुक्ला ने भी संगठन को अपना निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता : अरविंद शुक्ला
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने संगठन की ओर से जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन उनके लिए सर्वोपरि है और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
बैठक के तत्काल बाद जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की।
जिला कमेटी में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला प्रमुख प्रशांत दीक्षित, जिला महामंत्री कुलभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दुबे पंकज, उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, राम आसरे, सत्येंद्र गुप्ता, अनुराग वर्मा एवं जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई। नीरज शुक्ला कोषाध्यक्ष तथा रोहित शुक्ला, अजय राठौर, मोनू सिंह, सैय्यद ताजदार नबी और प्रशांत कुमार को सचिव बनाया गया।
मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार, प्रचार मंत्री प्रीतू, अनुज तिवारी एवं संजू दीक्षित, कार्यालय प्रभारी सुशील साध एवं वैभव कुमार, संगठन मंत्री ओमप्रकाश एवं शशि भूषण, अनुशासन प्रभारी आरिफ खान, विधिक सलाहकार वैभव दुबे तथा जिला मंत्री अनवर नकवी, संजय यादव, अरुण कुमार एवं वैभव सिंह बनाए गए।
संरक्षक मंडल में राकेश सारस्वत, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, अक्षय तिवारी, संजय गंगवार, संजीव शुक्ला तथा अखिलेश अग्निहोत्री को शामिल किया गया।
वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में बॉबी दुबे, रितेश शुक्ला, बृज किशोर दुबे, डॉ. नावेद, हरिओम सोमवंशी, अरविंद अग्निहोत्री, उपकार मणि, गौरव धवन, अनिल वर्मा, गौरव गुप्ता, गुंजन कुमार, सौरभ दुबे, सुधाकर चतुर्वेदी, विनय पांडे तथा सोनू शुक्ला को शामिल किया गया।
बैठक के अंत में उपस्थित वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।


