फर्रुखाबाद में भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग का आरोप, बाल-बाल बची जान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • होटल गोल्डन पैलेस के सामने गाली-गलौज के बाद विवाद, तीन राउंड फायरिंग का आरोप
  • पुलिस मौके पर पहुंची, फायरिंग की आवाज को लेकर जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास स्थित होटल गोल्डन पैलेस के सामने सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक द्वारा भाजपा नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन के पुत्र पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना में भाजपा नेता कुलदीप गंगवार का पुत्र बाल-बाल बच गया।

जानकारी के मुताबिक, होटल गोल्डन पैलेस के सामने एक दबंग युवक कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहा था। भाजपा नेता के पुत्र ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग कर दी।

कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने आरोप लगाया कि युवक ने अवैध पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। आवास विकास जैसे व्यस्त इलाके में फायरिंग की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजेश द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में होटल के सामने सुनी गई आवाज को बुलट बाइक के साइलेंसर से निकली आवाज भी मान रही है। पुलिस घटना की वास्तविकता की जांच कर रही है।

भाजपा नेता की ओर से महुआ न्यूज को फोन पर तीन राउंड फायरिंग होने की जानकारी दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

स्थान: होटल गोल्डन पैलेस, आवास विकास, थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद।

नोट: फायरिंग और अवैध पिस्टल से जुड़े आरोप फिलहाल संबंधित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

मोहम्मद इसरार, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]